Nitish Kumar: बिहार सरकार ने युवाओं के लिए अच्छी खबर दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में खाली पड़े 1249 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया है।
शुक्रवार को विभागीय मंत्री संजय सरावगी ने भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान इन पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के सचिव जय सिंह को बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सख्ती से निर्देशित किया।
Nitish Kumar News: कर्मियों की संख्या में इजाफा
वर्तमान में विभाग में 11262 कर्मचारी कार्यरत हैं। नई बहाली के बाद यह संख्या बढ़कर 12511 हो जाएगी। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि भूमि सर्वेक्षण के काम में भी तेजी आएगी, जिससे राज्य के विकास को गति मिलेगी।
Nitish Kumar News: किन पदों पर होगी नियुक्ति?
इस बार जिन पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें शिविर प्रभारी, कानूनगो, लिपिक और अमीन शामिल हैं। इन पदों के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी। इससे पहले जुलाई 2024 में 9888 सर्वे कर्मियों की बहाली की गई थी, लेकिन कुछ चयनित अभ्यर्थियों ने योगदान नहीं किया था।
इसी वजह से अब 1249 पदों पर फिर से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें 49 पद शिविर प्रभारी के, 58 कानूनगो के, 89 लिपिक के और 1053 अमीन के हैं।
2026 तक सर्वे कार्य पूरा करने का लक्ष्य
राज्य सरकार ने भूमि सर्वेक्षण को प्राथमिकता में रखते हुए इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। यह कार्य दो चरणों में चल रहा है। पहले चरण में 20 जिलों के 89 अंचल शामिल हैं, जबकि दूसरे चरण में शेष 445 अंचलों में काम जारी है। इस पहल से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और व्यवस्थित करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़े: Saharsa News : सहरसा में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी