Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Saharsa News : सहरसा में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

On: April 6, 2025 1:09 PM
Follow Us:
सहरसा में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत
---Advertisement---

Saharsa News : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड स्थित फोर लाइन रोड मंदिर के समीप रविवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया। मृतक की पहचान महेंद्र शर्मा के पुत्र सुमन शर्मा के रूप में की गई है, जो स्थानीय शर्मा टोला का निवासी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। वहां से कुछ स्थानीय लोगों ने उसे उसके घर के समीप पहुंचाया, जिसके बाद परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सुमन को सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

इस संदर्भ में सदर SDPO आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Also Read: रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, फ्लैग मार्च से दिया गया शांति और सुरक्षा का संदेश

स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा पूछताछ का सिलसिला जारी है और जल्द ही मामले में अहम खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट: पंकज राज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रिंस खान गिरोह पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बम-पिस्तौल और धमकी भरे पर्चे बरामद

प्रिंस खान गिरोह पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बम-पिस्तौल और धमकी भरे पर्चे बरामद

बलिया ने नम आंखों से दी उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई, जनसैलाब ने बताया जनता के दिलों में कितनी थी जगह

बलिया ने नम आंखों से दी उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई, जनसैलाब ने बताया जनता के दिलों में कितनी थी जगह

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

सरायकेला में नक्सल कमांडर रवि सिंह सरदार सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार, AKM-47, इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सरायकेला में नक्सल कमांडर रवि सिंह सरदार सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार, AKM-47, इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Leave a Comment