Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार के 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा की।
राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे व्यापक स्तर के भर्ती अभियान के तहत ये नियुक्तियाँ की गई हैं। यह आयोजन आज राजधानी पटना में आयोजित किया जाएगा, जहाँ मुख्यमंत्री सिपाहियों को संबोधित भी करेंगे और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ देंगे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बिहार पुलिस में 21,391 सिपाहियों की नियुक्ति राज्य की कानून-व्यवस्था को और मज़बूती देगी। इन सभी को मेरी शुभकामनाएँ।”
कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कल बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विधि व्यवस्था सुढृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने के…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 27, 2025
राज्य सरकार का यह कदम बिहार पुलिस बल को सशक्त बनाने और युवाओं को रोजगार (नियुक्ति पत्र) के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।