Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: वासेपुर में देर रात फायरिंग से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

वासेपुर में देर रात फायरिंग से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद के वासेपुर इलाके में बीती रात हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 1:30 बजे अचानक कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, सघन तलाशी और चार घंटे की छानबीन के बावजूद प्रशासन के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है।

सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट चेहरा या गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि फायरिंग की यह घटना आपसी रंजिश और गेसिंग के अवैध धंधे से जुड़ी हुई हो सकती है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यह झगड़ा पहले से चल रहा था, जो अब हिंसक रूप ले चुका है।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वासेपुर में पहले भी आपराधिक घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे यह इलाका हमेशा पुलिस की नजर में रहता है। लेकिन इस बार की घटना ने फिर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read: मुजफ्फरपुर पहुंची मल्लिका शेरावत, रोड पर लगा जाम, लोगों ने लगाए ठुमके

घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने मीडिया से बातचीत में कहा, “फिलहाल जांच जारी है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हम हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों की गवाही और तकनीकी जांच के बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाएंगे।”

प्रशासन की ओर से लोगों से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि अगर किसी के पास घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो वे तुरंत स्थानीय थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें। फिलहाल पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment