Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुजफ्फरपुर पहुंची मल्लिका शेरावत, रोड पर लगा जाम, लोगों ने लगाए ठुमके

मुजफ्फरपुर पहुंची मल्लिका शेरावत
---Advertisement---

Muzaffarpur News – बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मल्लिका शेरावत शनिवार को मुजफ्फरपुर के दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने एक निजी कैफे के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। अभिनेत्री को देखने के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे शहर का ट्रैफिक कई घंटों तक बाधित रहा।

मल्लिका शेरावत के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने डीएम आवास से इमलीचट्टी बस स्टैंड तक की मुख्य सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। चिलचिलाती धूप और उमस के बावजूद लोग अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए घंटों सड़क किनारे खड़े रहे। खास बात यह रही कि न सिर्फ युवा, बल्कि महिलाएं और बच्चे भी पूरे उत्साह से कार्यक्रम में शामिल हुए।

Also Read: पश्चिम बंगाल गैंगरेप मामला पर चिराग पासवान की सख्त टिप्पणी

स्टेज पर पहुंचते ही मल्लिका शेरावत ने मुस्कराते हुए मुजफ्फरपुरवासियों का अभिवादन किया। जैसे ही उनकी सुपरहिट फिल्म ‘धमाल’ का गीत ‘जलेबी बाई’ बजा, वहां मौजूद लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं सके। युवाओं ने रोड पर ही जमकर डांस किया, महिलाओं और बच्चों ने भी ताल से ताल मिलाई। माहौल पूरी तरह से उत्सव जैसा हो गया।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, हालांकि भीड़ नियंत्रण में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना था कि पहली बार किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को इतने करीब से देखने का मौका मिला है, और वो भी उनके ही शहर में।

कैफे के उद्घाटन के बाद मल्लिका शेरावत ने कुछ समय कैफे में बिताया और वहां मौजूद फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें मुजफ्फरपुर के लोगों का प्रेम और अपनापन बेहद पसंद आया, और वह भविष्य में फिर आने की इच्छा रखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जामताड़ा के बड़जोड़ा में करम महोत्सव की धूम, आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के रंग में रंगा पूरा इलाका

जामताड़ा के बड़जोड़ा में करम महोत्सव की धूम, आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के रंग में रंगा पूरा इलाका

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

दिशा सालियान केस में CBI की FIR से बड़ा खुलासा, आदित्य ठाकरे समेत कई नाम जांच के दायरे में

दिशा सालियान केस में CBI की FIR से बड़ा खुलासा, आदित्य ठाकरे समेत कई नाम जांच के दायरे में

Leave a Comment