Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार कैबिनेट 2025: युवाओं के लिए आयोग, महिलाओं को 35% आरक्षण, किसानों को राहत

बिहार कैबिनेट
---Advertisement---

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार बिहार युवा आयोग का गठन करेगी, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने लिखा, “मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है। आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग की मंजूरी दे दी गई है।”

इस बैठक में महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 35% आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई। यह आरक्षण सीधी नियुक्तियों पर लागू होगा, जिससे राज्य की लाखों महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Also Read: Dumka: बासुकीनाथ में श्रावणी मेले की भव्य तैयारी, दो दिन बाद होगा शुभारंभ

किसानों के लिए भी राहत भरी घोषणा की गई। डीजल अनुदान योजना के तहत ₹100 करोड़ की राशि को मंजूरी दी गई है। वहीं, जीविका दीदी बैंक की स्थापना के लिए ₹105 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इसके अतिरिक्त, सरकार ने बिहार खाद्य सुरक्षा संपर्क नियमावली 2025 को भी स्वीकृति प्रदान की है, जिससे राज्य में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment