Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dumka News: बासुकीनाथ में श्रावणी मेले की भव्य तैयारी, दो दिन बाद होगा शुभारंभ

On: July 9, 2025 10:42 AM
Follow Us:
श्रावणी मेला 2025
---Advertisement---

Dumka News: दो दिन बाद विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है और इसे लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

add

दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने मंगलवार को मंदिर सभागार में पंडा समाज के साथ बैठक की। इस बैठक में मेले के सुचारु संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया और पंडा पुरोहितों का सहयोग प्राप्त करने पर सहमति बनी।

बैठक के बाद अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि इस बार संभावित भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों को देवघर से हंसडीहा होते हुए बासुकीनाथ लाया जाएगा, जबकि छोटे वाहन सीधे मंदिर परिसर तक पहुंच सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर दिशा-सूचक साइनेज भी लगाए गए हैं।

Also Read: झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुमका एसपी ने बताया कि इस वर्ष मेला क्षेत्र का विस्तार किया गया है। इसके तहत एक अतिरिक्त ओपी (ऑउट पोस्ट) की स्थापना की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। मेला क्षेत्र में प्रशासनिक पदाधिकारी भी लगातार निगरानी रखेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

प्रशासन और पंडा समाज के संयुक्त प्रयासों से इस वर्ष का श्रावणी मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न होने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड ट्रेजरी घोटाला मामला: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की फिर उठाई मांग

झारखंड ट्रेजरी घोटाला मामला: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की फिर उठाई मांग, 130 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप

लातेहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई किए गए बर्तनों की गुणवत्ता पर उठे सवाल

लातेहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई किए गए बर्तनों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का छोटे शहरों में दिखा असर

दुमका में पेट्रोल पंप का नया नियम बना परेशानी का कारण! वाहन चालकों को सिर्फ 50 रुपये का पेट्रोल देने का आरोप

दुमका में पेट्रोल पंप का नया नियम बना परेशानी का कारण! वाहन चालकों को सिर्फ 50 रुपये का पेट्रोल देने का आरोप

धूल और धुएं ने दिया सांस की परेशानी का तोहफा तुबेद कोल माइंस के संचालन की जमीनी हकीकत

धूल और धुएं ने दिया सांस की परेशानी का तोहफा तुबेद कोल माइंस के संचालन की जमीनी हकीकत

बिहार में ‘नो व्हीकल डे’ की शुरुआत

बिहार में ‘नो व्हीकल डे’ की शुरुआत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे सचिवालय, PM मोदी की अपील का किया पालन

Leave a Comment