Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

“वैशाली: फाइनेंस कर्मी से लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार, 15 हजार और बाइक बरामद”

फाइनेंस कर्मी से लूटकांड
---Advertisement---

Vaishali News: जिले की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर फाइनेंस कर्मी से जुड़े लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई बाइक और 15 हजार रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।

घटना 2 जुलाई की है, जब नगर थाना क्षेत्र में स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से बदमाशों ने 66 हजार रुपये और उसकी बाइक लूट ली थी। घटना के बाद वैशाली पुलिस अधीक्षक (एसपी) ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

Also Read: Sitamarhi: ऐतिहासिक हवाई अड्डा मैदान पर पार्क निर्माण को लेकर विवाद

पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने पहले लूट में शामिल अपराधी सोनू को गिरफ्तार किया, जिसके बयान के आधार पर अन्य चार अपराधियों की भी गिरफ्तारी हुई। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह दियारा इलाके से सक्रिय रूप से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

एसपी शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश भी जारी है। पुलिस इस केस को बड़ी कामयाबी मान रही है, क्योंकि इससे दियारा क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों के नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment