Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Muzaffarpur: पुलिस पर टोटो चालक की पिटाई का आरोप, पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती

On: July 14, 2025 9:19 PM
Follow Us:
पुलिस पर टोटो चालक
---Advertisement---

Muzaffarpur News:- मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर एक 20 वर्षीय टोटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर उसका पैर तोड़ देने का गंभीर आरोप लगा है। घायल चालक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

add

घायल युवक की पहचान रामबाग चौड़ी मोहल्ला निवासी डब्लू कुमार के रूप में हुई है। डब्लू ने बताया कि वह कलमबाग रोड से एक सवारी को लेकर भगवानपुर जा रहा था। इसी दौरान छाता चौक के पास अनजाने में उसने काजी मोहम्मदपुर थाने के एक बाइक सवार पुलिसकर्मी को ओवरटेक कर दिया। इसी बात पर तीन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर थाने में ले जाकर जमकर पीटा। पिटाई के दौरान उसका एक पैर टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर ऑटो चालक संघ और परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Also read: Hazaribagh: सार्वजनिक पूजा को लेकर बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में दर्जनों घायल

पूरे मामले पर सिटी एसपी कोटा किरण ने कहा, “मामला मेरे संज्ञान में है। जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।”

उन्होंने यह भी बताया कि थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

Leave a Comment