Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Muzaffarpur: तालाब में डूबते बच्चों को बचाने के दौरान किशोर की मौत, गांव में मातम

किशोर की मौत
---Advertisement---

Muzaffarpur News: जिले के पारू थाना क्षेत्र के खुटाहीन पंचायत के ग्राम चक भरत पट्टी में एक हृदयविदारक हादसे में 14 वर्षीय किशोर मोहम्मद फैयाज़ की मौत हो गई। फैयाज़ ने तालाब में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने का साहसिक प्रयास किया, जिसमें वह सफल रहा, लेकिन खुद की जान नहीं बचा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के समीप एक निर्माणाधीन तालाब में तीन बच्चे नहा रहे थे, तभी वे अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। यह देख फैयाज़ तुरंत तालाब में कूद पड़ा और तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन खुद गहरे पानी में फंस गया और डूब गया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े और फैयाज़ की तलाश शुरू की गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read: तालाब में डूबते बच्चों को बचाने के दौरान किशोर की मौत, गांव में मातम

मृतक के दादा मोहम्मद इद्रीश ने बताया कि यह तालाब नया और काफी गहरा है। उन्होंने पूर्व में भी तालाब को ज्यादा गहरा न करने की सलाह दी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग फैयाज़ की बहादुरी को याद कर उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment