Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand News: स्वतंत्रता दिवस पर हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव में किया ध्वजारोहण

On: August 15, 2025 12:42 PM
Follow Us:
स्वतंत्रता दिवस पर हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव में किया ध्वजारोहण
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने पैतृक गांव नेमरा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस समारोह में उन्होंने झारखंड और देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी और राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी.

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है और यह उन वीर शहीदों को याद करने का भी अवसर है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी.

गौरतलब है कि हाल ही में हेमंत सोरेन के पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन हो गया था. पिता के निधन के बाद शिबू सोरेन का दशकर्म भी आज ही पूरा हो रहा है, जिसके चलते यह कार्यक्रम काफी भावुक माहौल में हुआ.

इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. समारोह का समापन राष्ट्रगान, सलामी और देशभक्ति गीतों के साथ हुआ।

Also Read: Dhanbad News: धनबाद में उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों को किया गया सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment