Aurangabad News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को औरंगाबाद के रमेश चौक पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महागठबंधन के तमाम प्रमुख नेता एक मंच पर नजर आए, जिससे विपक्ष की एकजुटता का स्पष्ट संदेश गया।

राहुल गांधी के साथ मंच पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश साहनी और भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य समेत कई अन्य दलों के नेता मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “वोट चुराने में एनडीए माहिर हो गई है और चुनाव आयोग भी इस काम में उनका पूरा साथ दे रहा है।”
Also Read: Aurangabad पहुँची राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, महागठबंधन नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “महागठबंधन की यह टीम आप सबों के दम पर यह वादा करती है कि आपके वोट की चोरी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।” उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता से एकजुट होने की अपील की।
सभा में मुकेश साहनी और दीपंकर भट्टाचार्य ने भी जनता को संबोधित किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने की ज़रूरत पर जोर दिया।
यह जनसभा बिहार में महागठबंधन की एकजुटता और आगामी चुनावों को लेकर उनकी तैयारी का स्पष्ट संकेत देती है। वोटर अधिकार यात्रा के जरिए राहुल गांधी देशभर में मतदाताओं को जागरूक करने और चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर अभियान चला रहे हैं।





