Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

bettiah: मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में गन्ना किसानों की बैठक, कृषि यंत्रीकरण योजनाओं की समीक्षा

On: August 21, 2025 1:12 AM
Follow Us:
किसानों की बैठक
---Advertisement---

bettiah News: बुधवार को मझौलिया स्थित शुगर इंडस्ट्रीज के सभागार में गन्ना किसानों की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री कृषि यंत्रीकरण योजना समेत विभिन्न कृषि योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में शरदकालीन गन्ना बुआई पर विशेष फोकस किया गया।

बैठक की अध्यक्षता गन्ना महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथियों में गन्ना उद्योग विभाग की सहायक निदेशक ईख विकास राम कुमार एवं सहायक इखायुक्त रेमन्त झा शामिल थे। दोनों अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के उपाय सुझाए।

श्री त्रिपाठी ने मंच से कृषि यंत्रीकरण के तहत मिलने वाले 50% अनुदान की जानकारी दी तथा किसानों को अनुशंसित गन्ना किस्मों, ऊंची और निचली जमीन पर उपयुक्त बीज चयन की जानकारी साझा की।

Also Read: मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में गन्ना किसानों की बैठक, कृषि यंत्रीकरण योजनाओं की समीक्षा

कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर से आए वैज्ञानिक नीरज कुमार और संजीव कुमार ने गन्ने की आधुनिक खेती पर विस्तार से जानकारी दी और किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी।

किसानों की शिकायतों और तकनीकी समस्याओं का समाधान मौके पर मौजूद चीफ केन मैनेजर अखिलेश कुमार सिंह ने किया। वहीं, शुगर इंडस्ट्रीज के यूनिट प्रमुख उदय वीर सिंह ने कहा कि प्रबंधन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने गन्ना की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार पर बल दिया।

समारोह का संचालन वरीय केन मैनेजर संजय कुमार मिश्रा ने किया। मौके पर किसानों की बड़ी भागीदारी देखी गई।

उपस्थित प्रमुख लोग:

  • चनायन बान पंचायत के मुखिया शिवशंकर यादव

  • किसान जमालुद्दीन अंसारी (सेमराब्रित), दरगाही अंसारी (भनाचक), अरुण कुमार (सेंटर नंबर 07), विजय प्रताप यादव (तधावा नंदपुर), शत्रुघ्न पांडेय (बैठनिया)

  • केन मैनेजर शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी केन मैनेजर राजेश कुमारअनिल कुमार तिवारी आदि।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment