Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bhojpuri News: खेसारीलाल और रति पांडे की फिल्म ‘रिश्ते’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल.

On: August 22, 2025 10:45 AM
Follow Us:
खेसारीलाल और रति पांडे की फिल्म 'रिश्ते' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल.
---Advertisement---

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है. सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और मशहूर टीवी एक्ट्रेस रति पांडे अभिनीत सुपरहिट फिल्म “रिश्ते” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल 23 अगस्त को शाम 6:30 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल पर होगा. इसके बाद दर्शक इस फिल्म का लुत्फ रविवार 24 अगस्त को सुबह 10 बजे भी उठा सकेंगे. इस इमोशनल फिल्म को परिवार के साथ बैठकर देखना एक अलग अनुभव होगा।

add

एसआरके म्यूजिक प्रा. लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म को शर्मिला आर सिंह और रोशन सिंह ने किया है. फिल्म को दर्शकों से पहले ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है और अब यह छोटे पर्दे पर भी लोगों के दिलों को छूने के लिए तैयार है. निर्माता रोशन सिंह ने कहा कि ”रिश्ते” हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ने वाली फिल्म है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ एक गहरा संदेश भी है.

फिल्म के बारे में बात करते हुए सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने कहा, “रिश्ते सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशनल जर्नी है. यह कहानी हर परिवार को जोड़ेगी और दर्शकों को अपनेपन का एहसास दिलाएगी.” वहीं एक्ट्रेस रति पांडे ने भी अपने किरदार को खास बताया और कहा कि इस फिल्म में दर्शक उन्हें नए अंदाज में देखेंगे.

फिल्म “रिश्ते” की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है। खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के साथ आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह, संजीव मिश्रा, युगांत पांडेय, माया यादव, निशा झा, रंभा सहनी, जया पांडेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव और सोनू पांडेय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Also Read: Bihar Chunav से पहले 15 राजनीतिक दलों पर लटकी तलवार

फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है जबकि संगीत ओम झा, छोटे बाबा और कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। कैमरा डायरेक्टर बसु हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. अब देखना होगा कि छोटे पर्दे पर इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है, लेकिन भोजपुरी सिनेमा के जानकारों का मानना ​​है कि वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के जरिए “रिश्ते” एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रीय (National) पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत, देश में निरोगता की एक नई शुरूआत

राष्ट्रीय (National) पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत, देश में निरोगता की एक नई शुरूआत

ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ (Shri Jagannath) मंदिर में सालाना रथ यात्रा उत्सव की तैयारियां तेज- आकर्षक का केन्द्र बन रहा है बहन सुभद्रा का रथ

ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ (Shri Jagannath) मंदिर में सालाना रथ यात्रा उत्सव की तैयारियां तेज- आकर्षक का केन्द्र बन रहा है बहन सुभद्रा का रथ

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

साइकिल मैराथन (marathon) का किया गया आयोजन, 250 युवाओं ने लिया हिस्सा

साइकिल मैराथन (marathon) का किया गया आयोजन, 250 युवाओं ने लिया हिस्सा

आटा मिल कर्मी (worker) की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया खूनी वरदात को अंजाम

आटा मिल कर्मी (worker) की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया खूनी वरदात को अंजाम

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

Leave a Comment