Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ED Action: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज समेत 7 के खिलाफ चार्जशीट

On: August 22, 2025 12:52 PM
Follow Us:
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज समेत 7 के खिलाफ चार्जशीट
---Advertisement---

ED Action: खबर झारखंड से हैं जहां अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज समेत सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. ईडी ने अंकित राज को अवैध बालू कारोबार का सरगना बताते हुए विशेष पीएमएलए जज की अदालत में यह आरोप पत्र दाखिल किया.

ईडी की जांच में पता चला कि अंकित राज का खनन लाइसेंस 2019 में समाप्त हो गया था, फिर भी वह दामोदर और अन्य नदियों से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन और व्यापार कर रहा था। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के अलावा उनके सहयोगी के तौर पर अंकित राज, मनोज कुमार, अग्रवाल, पंचम कुमार, संजीव कुमार, मनोज प्रसाद दांगी और विनेश्वर कुमार दांगी को आरोप पत्र में शामिल किया गया है.

जांच एजेंसी ने पहले की छापेमारी में करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा किया था. अनुमान है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए करीब 312 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियां हुईं. इन सबूतों के आधार पर ईडी ने 21 अगस्त को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की.

Also Read: Gumla में सूर्य हांसदा एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च, CBI जांच की मांग

अंकित राज का परिवार लंबे समय से झारखंड की राजनीति में सक्रिय है. उनकी बहन अंबा प्रसाद विधायक हैं जबकि माता-पिता भी विधायक रह चुके हैं. यही वजह है कि राजनीतिक हलकों में भी इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है.ईडी का कहना है कि यह पहला चरण है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी कई नए खुलासे सामने आ सकते हैं. एजेंसी कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश करेगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment