Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ED Action: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज समेत 7 के खिलाफ चार्जशीट

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज समेत 7 के खिलाफ चार्जशीट
---Advertisement---

ED Action: खबर झारखंड से हैं जहां अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज समेत सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. ईडी ने अंकित राज को अवैध बालू कारोबार का सरगना बताते हुए विशेष पीएमएलए जज की अदालत में यह आरोप पत्र दाखिल किया.

ईडी की जांच में पता चला कि अंकित राज का खनन लाइसेंस 2019 में समाप्त हो गया था, फिर भी वह दामोदर और अन्य नदियों से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन और व्यापार कर रहा था। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के अलावा उनके सहयोगी के तौर पर अंकित राज, मनोज कुमार, अग्रवाल, पंचम कुमार, संजीव कुमार, मनोज प्रसाद दांगी और विनेश्वर कुमार दांगी को आरोप पत्र में शामिल किया गया है.

जांच एजेंसी ने पहले की छापेमारी में करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा किया था. अनुमान है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए करीब 312 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियां हुईं. इन सबूतों के आधार पर ईडी ने 21 अगस्त को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की.

Also Read: Gumla में सूर्य हांसदा एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च, CBI जांच की मांग

अंकित राज का परिवार लंबे समय से झारखंड की राजनीति में सक्रिय है. उनकी बहन अंबा प्रसाद विधायक हैं जबकि माता-पिता भी विधायक रह चुके हैं. यही वजह है कि राजनीतिक हलकों में भी इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है.ईडी का कहना है कि यह पहला चरण है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी कई नए खुलासे सामने आ सकते हैं. एजेंसी कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश करेगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Special Session: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Special Session: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, CM हेमंत सोरेन ने केंद्र पर साधा निशाना

Constitution Day: रांची में BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस

Constitution Day: रांची में BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस, आदित्य साहू और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Mineral Rights: कल्पना सोरेन की हुंकार- ‘झारखंड कोई उपनिवेश नहीं’

Mineral Rights: कल्पना सोरेन की हुंकार- ‘झारखंड कोई उपनिवेश नहीं’, MMDR एक्ट पर केंद्र को घेरा

Jharkhand Assembly: MMDR एक्ट पर झारखंड की सियासत में संग्राम!

Jharkhand Assembly: MMDR एक्ट पर झारखंड की सियासत में संग्राम! विशेष सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

Koderma News: झुमरी तिलैया में छात्राओं का फिर हल्लाबोल

Koderma News: झुमरी तिलैया में छात्राओं का फिर हल्लाबोल, ‘सर को वापस लाओ’ के नारों से गूंजा सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय!

HEC Issue: रांची के HEC पर दिवालिया होने का खतरा!

HEC Issue: रांची के HEC पर दिवालिया होने का खतरा! NCLT के आदेश के खिलाफ NCLAT पहुंचेगा प्रबंधन

Leave a Comment