Samastipur News: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के रहुआ पंचायत में त्रिमुहानी से रोसरा तक सड़क की खराब हालत से ग्रामीण नाराज हैं. वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए स्थानीय विधायक व सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिवजी सहनी ने कहा कि यह सड़क हमारे लिए लाइफ लाइन है.

लेकिन नेताओं की उपेक्षा के कारण हम आज भी कीचड़ और गड्ढों में चलने को मजबूर हैं. बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढे इतने गहरे हो गये हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.
बरसात के मौसम में सड़क कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे बच्चे स्कूल जाते हैं, बीमार लोग अस्पताल पहुँचते हैं और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। रोसड़ा के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई।
Also Read: Bihar News: INDIA गठबंधन की पटना में आयोजित रैली रद्द, जानिए क्या हैं पूरा मामला
इसलिए वे आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अब वे सिर्फ आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहते हैं.





