Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Arrah: गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय का आरा में भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

On: September 23, 2025 2:06 PM
Follow Us:
गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय का आरा में भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा
---Advertisement---

Arrah News: भारत सरकार के राज्य गृहमंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को आरा पहुंचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं और उत्साहपूर्ण नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार अभिनंदन किया।

add

इसके बाद श्री राय ने शहर में एक भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। रोड शो मोती टोला बाईपास से शुरू होकर सपना सिनेमा रोड, शिवगंज, सदर अस्पताल रोड होते हुए मठिया तक पहुंचा और आरा क्लब पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में जनता ने जगह-जगह गृहमंत्री का स्वागत किया।

Also Read: गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय का आरा में भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपील की और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

रोड शो में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment