Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, बिहार में महिलाओं को मिलेगा नए रोजगार

On: August 29, 2025 12:27 PM
Follow Us:
नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, बिहार में महिलाओं को मिलेगा नए रोजगार
---Advertisement---

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज सुबह 10.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. जिसमें एक एजेंडे को मंजूरी दी गई है. साथ ही बैठक के दौरान बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज एक नई योजना की शुरुआत की है.

add

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दे दी गई. इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उसकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में सरकार बनने के बाद से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार पहल की जा रही है. अब इस योजना के माध्यम से राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस योजना से न केवल महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी बल्कि राज्य में रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े. महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता से बिहार की प्रगति और भी तेज होगी. इस योजना को बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है.

राज्य सरकार ने महिलाओं के रोजगार के लिए नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने की मंजूरी दे दी है. वित्तीय सहायता के रूप में राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उसकी पसंद के रोजगार के लिए पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी। इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। सितंबर 2025 से ही महिलाओं के बैंक खातों में फंड ट्रांसफर शुरू हो जाएगा.

Also Read: Jharia Dhanbad: झरिया में घर के बाहर कपड़े फैला रही लड़की अचानक गोफ समा गई

रोजगार शुरू करने के छह महीने बाद महिलाओं के आकलन के बाद आवश्यकता के अनुसार 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment