Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharia Dhanbad: घर के बाहर कपड़े फैला रही लड़की अचानक गोफ समा गई

झरिया में घर के बाहर कपड़े फैला रही एक लड़की अचानक गोफ समा गई
---Advertisement---

Jharia Dhanbad: झरिया विस्थापन और पुनर्वास योजना का कैबिनेट से संसोधित प्लान का सही से अनुपालन के लिए अपने दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री जहां सुरक्षित पुनर्वास के लिए राज्य सरकार और अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं,

वहीं आज गोधर में हुए भूधंसान की घटना ने अग्नि प्रभावित इलाकों के निवासियों को दहशत में डाल दिया है। BCCL के एरिया सिक्स अंतर्गत गोधर में आवासीय क्षेत्र में एक घर के बाहर कपड़ा फैला रही युवती अचानक गोफ बनने से उसमें समा गई।

यह तो उस महिला की किस्मत अच्छी थी कि उसके परिजनों ने जानकारी होने पर काफी जद्दोजहद के बाद उसे गोफ से बाहर निकाला।केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री आज धनबाद में विस्थापितों के सुरक्षित पुनर्वास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे थे, क्षेत्र का दौरा कर रहे थे,

वहीं दूसरी ओर बीसीसीएल के एरिया सिक्स अंतर्गत गोधर के एक इलाके में अच्छी खासी आबादी रहती है, वहां एक घर के बाहर अचानक से भू धंसान की घटना हो गई और उसमें घर के बाहर कपड़े फैला रही अंजू अंजली नामक युवती समा गई।

परंतु उसकी किस्मत अच्छी थी कि उसी समय उनके घर दूध देने आ रहे एक व्यक्ति ने देख लिया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर उसके घर के सदस्य भी बाहर निकले और अंजू को निकालने में जुट गए। लगभग बीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उसे गोफ से बाहर निकाला जा सका।

घटना के बाद पीडिता के भाई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग सालों से यहाँ रह रहे हैं, पुनर्वास की सिर्फ बात हो रही है, उसे सही से अमल में नहीं लाया जा रहा है। वहीं पीडिता अंजू ने बताया कि कपड़ा फैलाते वह कब गोफ में समा गई, उसे पता ही नहीं चला।

इस घटना की जानकारी होने के बाद विधायक राज सिन्हा भी झरिया के गोधर पहुंचे। विधायक पीड़ित परिवार से मिले और अंजू अंजली को सांत्वना दी। मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहाकि इस संदर्भ में बीसीसीएल से बात कर अविलंब यहाँ के निवासियों को बसाने की बात कही।

Also Read: Nirsa News: पंचमोहली के दूधिया तालाब में तैरता मिला विजय पासवान का शव

बहरहाल मंत्री का दौरा और दूसरी ओर भू धंसान में बने गोफ में समाईं युवती की घटना ने यह प्रमाणित कर दिया कि अग्नि व भू धसान प्रभावित इलाकों में रह रहे लोग कब जमींदोज हो जाएंगे कहना मुश्किल है। साथ ही पता चलता है कि पुनर्वास पर कितनी गंभीरता से अमल किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment