Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Nirsa News: पंचमोहली के दूधिया तालाब में तैरता मिला विजय पासवान का शव

पंचमोहली के दूधिया तालाब में तैरता मिला विजय पासवान का शव
---Advertisement---

Nirsa News: कुमारधुबी ओपी अंतर्गत पंचमोहली के दूधिया तालाब में बुधवार की सुबह एक तैरता हुआ शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई.

सूचना मिलते ही कुमारधुबी ओपी प्रभारी राजेश लोहरा अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. शव की पहचान पंचमोहली पंचायत के बरडंगाल निवासी 46 वर्षीय विजय पासवान के रूप में की गयी.

शव देख परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाफ भेज दिया है. इधर, मृतक के भाई ललित पासवान ने बताया कि राज राजमिस्त्री के यहां हेल्पर का काम करता था.

मंगलवार सुबह छह बजे घर से काम के लिए निकला था। देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तो उसके दोस्तों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह भातुडीह में शराब पीकर घर के लिए निकला था. सुबह पता चला कि तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है.

Also Read: Neeraj Singh murder case Dhanbad: पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह मिली जमानत, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

हम दौड़कर आये तो देखा कि हमारा भाई विजय पासवान था. हालांकि, मृतक के शरीर पर किसी भी तरह का कोई चोट का निशान नहीं है. मृतक शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। जिसमें एक लड़का और एक लड़की है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कुमारधुबी पुलिस विजय पासवान के साथ काम करने वाले सुरेश मिस्त्री से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गयी है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment