Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शराबबंदी कानून बन गया है मजाक, गरीबों पर हो रही है कार्रवाई: Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav
---Advertisement---

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष Tejashwi Yadav ने राज्य सरकार पर शराबबंदी कानून को लेकर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह कानून अब केवल मजाक बनकर रह गया है और इसके नाम पर सबसे ज्यादा शोषण गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों का हो रहा है।

पटना में राजद कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि शराबबंदी लागू होने के बावजूद बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अवैध शराब कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक इस कानून के तहत करीब 14.20 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अधिकांश गरीब और कमजोर वर्ग के लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

Tejashwi Yadav ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि अदालत ने भी माना है कि शराब की तस्करी में पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ उगाही, भ्रष्टाचार और कानून के दुरुपयोग में लिप्त है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। लाखों गिरफ्तारियों के बावजूद असली तस्करों और सप्लायरों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। किसी जिले के एसपी या डीएसपी तक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

तेजस्वी ने मांग की कि शराबबंदी कानून की आड़ में गरीबों को निशाना बनाने की बजाय उन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो इस कानून को विफल करने में भूमिका निभा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में तेजस्वी यादव ने यह भी घोषणा की कि राजद 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रदेश की हर पंचायत के दलित टोले और मोहल्ले में मनाएगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment