Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro सदर अस्पताल का डॉ. इरफान अंसारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना

Bokaro सदर अस्पताल का डॉ. इरफान अंसारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
---Advertisement---

Bokaro News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को बोकारो सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि राज्य में कोडरमा के बाद बोकारो सदर अस्पताल दूसरे स्थान पर आता है। यहां रोजाना 5 से 6 ऑपरेशन होते हैं और मरीजों की संख्या भी काफी अधिक है।

मंत्री ने कहा कि अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं जल्द शुरू की जाएंगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन और अन्य आवश्यक स्टाफ की सूची तैयार करें ताकि सरकार संसाधन मुहैया करा सके।

Also Read: Bokaro सदर अस्पताल का डॉ. इरफान अंसारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना

निरीक्षण के दौरान डॉ. अंसारी ने मानसिक रोगियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों में डिप्रेशन और आत्महत्या के मामलों के पीछे मोबाइल की लत और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति बड़ी वजह है। इस दिशा में डीसी और सिविल सर्जन के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

मंत्री ने आम जनता से अपील की कि वे डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करें, क्योंकि दुर्व्यवहार से इलाज में बाधा आती है। साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि

“स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार बोकारो सदर अस्पताल को राज्य के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस मौके पर अस्पताल प्रशासन और कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment