Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro में मंत्री इरफान अंसारी ने दी सफाई, बोले– “मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया”

Bokaro में मंत्री इरफान अंसारी ने दी सफाई, बोले– "मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया"
---Advertisement---

Bokaro News: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को बोकारो दौरे के दौरान अपने हालिया बयान को लेकर सफाई दी।

सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पहले दिए गए बयान को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया गया और उसे तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया।

Also Read: Bokaro में मंत्री इरफान अंसारी ने दी सफाई, बोले– “मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया”

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने “भाजपा को कब्र में गाड़ने” की बात कही थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अंसारी ने कहा,

“भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसका अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति ट्रंप भी सम्मान करते हैं। जब उनके नेता भाजपा का पैर छू सकते हैं, तो हम भला उस पार्टी के लिए इस तरह की भाषा कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?”

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि,

“भाजपा को मुद्दों पर बात करनी चाहिए, ना कि मुद्दे से भटक कर लोगों को गुमराह करना चाहिए। विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि समाज को बांटने वाली राजनीति पर।”

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे और मंत्री का गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment