Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

Gumla: धरना कार्यक्रम की तिथि में बदलाव, अब 25 सितंबर को होगा आयोजन

On: September 15, 2025 10:28 AM
Follow Us:
धरना कार्यक्रम की तिथि में बदलाव, अब 25 सितंबर को होगा आयोजन
---Advertisement---

Gumla News: झारखंड नवनिर्माण दल एवं भ्रष्टाचार विरोधी मंच, घाघरा के संयुक्त बैनर तले आयोजित होनेवाला धरना कार्यक्रम अब आगामी 25 सितंबर 2025 (गुरुवार) को आयोजित किया जाएगा। पहले यह कार्यक्रम 16 सितंबर को होना था, लेकिन जितिया त्योहार के कारण इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है।

इस आशय की जानकारी देते हुए झारखंड नवनिर्माण दल के घाघरा प्रखंड प्रभारी बसंत बड़ाइक ने बताया कि यह धरना कार्यक्रम घाघरा ब्लॉक मुख्यालय के समक्ष सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाना और बैंक ऑफ इंडिया, घाघरा शाखा में खाता धारकों को हो रही लगातार समस्याओं का समाधान निकालना है।

Also Read: हिंदू धर्म पर सवाल उठाने से भड़की भाजपा, Siddaramaiah को दी इस्लाम पर बोलने की चुनौती

उन्होंने बताया कि घाघरा प्रखंड के कई नागरिकों को बैंकिंग कार्यों में कठिनाई, पैसे निकासी में देरी, और अनावश्यक व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है, जिसे लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बसंत बड़ाइक ने प्रखंड क्षेत्र के आम जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं को सामने रखें और भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान को मजबूत करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment