Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एमपीएल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन, मुख्य गेट जाम कर बैठे धरने पर

---Advertisement---

Nirsa: एमपीएल प्रबंधन की कथित मनमानी और उपेक्षित रवैये के खिलाफ स्थानीय युवकों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने एमपीएल के मुख्य गेट को जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और सकारात्मक वार्ता नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

धरना पर बैठे लोगों का कहना है कि एमपीएल की स्थापना के समय स्थानीय लोगों को कई आश्वासन दिए गए थे—जैसे स्थायी रोजगार, बिजली-पानी की सुविधा, स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था। लेकिन हकीकत में उन्हें सिर्फ धूल, प्रदूषण और बीमारियाँ मिली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों को काम दिया गया है, वे भी वर्षों से अस्थायी तौर पर कार्यरत हैं और वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमपीएल प्रबंधन ने निरसा के अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और पुलिस बल को मौके पर बुला लिया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

धरना पर बैठे लोगों ने बताया कि एक माह पूर्व इन्हीं मुद्दों पर श्रमायुक्त कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी, लेकिन वह भी विफल रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले 10 वर्षों से लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन एमपीएल प्रबंधन हठधर्मी रवैया अपनाए हुए है।

Also Read: प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मधुबनी में लगाए जाएंगे 15 मेडिकल कैंप

सूत्रों के अनुसार, इस आंदोलन की जानकारी धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को दे दी गई है। प्रदर्शनकारियों को विश्वास है कि उनके हस्तक्षेप से समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

धरना स्थल पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अब देखना यह है कि एमपीएल प्रबंधन लोगों की आवाज सुनेगा या आंदोलन और तेज होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

Leave a Comment