Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग में पोषण पखवाड़ा के तहत जन-जागरूकता हेतु प्रचार-रथ रवाना

On: April 15, 2025 10:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Hazaribagh: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित पोषण अभियान योजना के तहत आज हजारीबाग जिला समाहरणालय से प्रचार-रथ को उपायुक्त नैन्सी सहाय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार-रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजनों को पोषण संबंधित विभिन्न जानकारियाँ प्रदान करेगा।

add

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक जिले भर में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक-व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से आम नागरिकों के पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस दौरान जिला, प्रखंड, पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित कैलेंडर के अनुसार विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

पोषण अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा:

  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की वृद्धि की निगरानी

  • जीवन के पहले 1000 दिनों के महत्व पर चर्चा

  • समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन

  • बच्चों में मोटापा नियंत्रण हेतु स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

उपायुक्त ने यह भी जानकारी दी कि इस पखवाड़ा के दौरान लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाने और पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुँचाने के लिए वेब पोर्टल पर स्व-पंजीकरण की सुविधा जोड़ी गई है। अब लाभार्थी स्वयं पोषण सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे और स्वयं अपना पंजीकरण भी कर सकेंगे।

पोषण पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कल्याण विभाग, और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के समन्वय से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों की जानकारी पोषण अभियान के डैशबोर्ड पर दर्ज की जाएगी।

Also Read: दिल्ली में महागठबंधन की अहम बैठक, तेजस्वी यादव हो सकते हैं चेहरा, सीट बंटवारे पर होगा फैसला

प्रचार-रथ रवाना करने के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्रीमती निवेदिता रॉय, विभिन्न बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएँ, सेविकाएँ और बाल संरक्षण इकाई के कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

Leave a Comment