Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खाली कुर्सियों के बीच प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार, केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला

खाली कुर्सियों के बीच प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार
---Advertisement---

Motihari News: कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान से अपने बिहार चुनाव अभियान का आगाज किया। शुरुआत में तो कार्यक्रम स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा, लेकिन जैसे-जैसे भाषण आगे बढ़ा, पीछे की कई सीटें खाली हो गईं और बड़ी संख्या में लोग मैदान से बाहर जाते दिखाई दिए।

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “पहले ये सरकार धर्म के नाम पर वोट मांगती थी, अब जब लोग रोजगार मांगने लगे हैं, तो इन्हें रोजगार की भी याद आने लगी है।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को 10,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “सरकार को महिलाएं तभी याद आती हैं जब चुनाव आते हैं। मैं सभी महिलाओं से कहती हूं कि सहायता राशि जरूर लें, लेकिन देश और अपने परिवार के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वोट दें और झूठे वादों के खिलाफ वोट करें।”

Also Read: Dhanbad News: दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अपने भाई राहुल गांधी की सराहना करते हुए प्रियंका गांधी ने उन्हें “असली देशभक्त” बताया। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी महिला, किसान और बेरोजगारों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। जो लोग सत्ता में बने रहने के लिए जोड़-तोड़ करते हैं, वो देशभक्त नहीं हो सकते।”

प्रियंका गांधी ने बैठक के दौरान यह भी आश्वासन दिया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो सभी वर्गों के लिए विशेष योजनाएं लाई जाएंगी ताकि समाज के हर वर्ग को समान लाभ मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment