Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: नवरात्रि के अवसर पर महावीर मंदिर में भव्य कन्या पूजन

नवरात्रि के अवसर पर महावीर मंदिर में भव्य कन्या पूजन
---Advertisement---

Bihar News: नवरात्रि के पावन अवसर पर आरा शहर के रमना मैदान स्थित महावीर मंदिर में भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 51 कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन व सम्मान किया गया। पारंपरिक तरीके से किए गए इस अनुष्ठान में कन्याओं को तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर और उनके पैर पूजकर उनसे आशीर्वाद लिया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी गुड्डू सिंह बबुआन ने विशेष पूजा का आयोजन किया तथा स्वयं कन्याओं के पैर धोकर उन्हें देवी मां का रूप मानकर प्रसाद खिलाया। उन्होंने कन्याओं को उपहार भी भेंट किए और कहा कि नवरात्रि में कन्याओं के पूजन का विशेष महत्व है, क्योंकि उन्हें देवी दुर्गा का साक्षात स्वरूप माना जाता है। उन्होंने बताया कि आज हवन के बाद 51 कन्याओं का पूजन किया गया।

Also Read: Bihar News: 1 करोड़ रुपये की हथिनी ‘जयमती’ बिहार के छपरा से बरामद

मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। देवी के गीतों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पूजा के बाद भक्तों में प्रसाद भी वितरित किया गया। इस विशेष नवरात्रि पूजा ने मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। यह पूजा पिछले दो वर्षों से आयोजित की जा रही है। 51 कन्याओं के पूजन के बाद मंदिर परिसर में पहुंचने वाली सभी कन्याओं को प्रसाद वितरित कर सम्मानित भी किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment