Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Samastipur News: समस्तीपुर में जहरीली गोलियों से मासूम की मौत, दो अन्य बच्चे गंभीर हालत में

On: October 7, 2025 12:53 PM
Follow Us:
समस्तीपुर में जहरीली गोलियों से मासूम की मौत, दो अन्य बच्चे गंभीर हालत में
---Advertisement---

Samastipur News: खबर समस्तीपुर के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र की बल्लीपुर पंचायत से हैं जहां सोमवार की शाम तीन बच्चों ने गलती से जहरीली गोलियां खा लीं, जिससे पाँच वर्षीय दीपमाला कुमारी की मौत हो गई। उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गया।

add

तीनों बच्चे अपनी माँ के साथ बाघोपुर बाजार जा रहे थे। बाजार पहुँचने से पहले, उनकी माँ उन्हें एक नट बाबा के यहाँ छोड़ गई। वहाँ खेलते समय, उन्होंने केले के पत्ते पर रखी जहरीली गोलियों को प्रसाद समझ लिया, जिसे कुछ लोगों ने शिकार के लिए रखा था।

Also Read: Deoghar News: मधुपुर में ट्रेन सफर के दौरान 60 वर्षीय यात्री की मौत, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहाँ दीपमाला की मौत हो गई। मृतका के पिता इस समय काम के सिलसिले में गुजरात में हैं | पुलिस ने जहरीली गोलियां रखने के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment