Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: विधानसभा समिति ने खेल और पर्यटन सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की

On: October 10, 2025 9:19 PM
Follow Us:
विधानसभा समिति ने खेल और पर्यटन सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की
---Advertisement---

Dhanbad News: खबर धनबाद से हैं जहां झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति ने माननीय सभापति सह इचागढ़ की माननीय विधायक सबिता महतो की अध्यक्षता में तथा समिति की माननीय सदस्य सह माननीय विधायक झरिया रागिनी सिंह की उपस्थिति में आज सर्किट हाउस में खेल, पर्यटन, वन, नगर निगम, आपूर्ति, झारखण्ड बिद्युत वितरण निगम लिमिटेड, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग केन्द्र, खनन, कृषि, उद्यान, श्रम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल 1 एवं 2, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल (यान्त्रिक), पथ प्रमण्डल, भवन प्रमण्डल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

add

बैठक से पूर्व उप विकास आयुक्त सदात अनवर ने समिति के माननीय अध्यक्ष एवं माननीय सदस्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक के बाद माननीय अध्यक्ष ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य, पर्यटन, धार्मिक स्थलों एवं स्टेडियमों के सौंदर्यीकरण, सरकारी विद्यालयों, साइकिल वितरण योजना, आंगनबाड़ी केन्द्रों आदि की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं, माननीय सदस्य ने बताया कि समीक्षा के क्रम में चल रहे कार्यों में प्रगति लाने तथा समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। विशेषकर पानी व बिजली की समस्याओं के त्वरित समाधान, स्मार्ट मीटरों की बिलिंग में त्रुटियों को दूर करने, प्रदूषण पर नियंत्रण आदि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Also Read: Dhanbad News: IIT (ISM) Dhanbad का वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट जोश और नवाचार के साथ शुरू

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, उप विकास आयुक्त  सादात अनवर, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी,‌ सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment