Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गायघाट में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राजद विधायक निरंजन राय को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाढ़ पीड़ितों ने विधायक से सवाल किया, “पिछले पांच साल आप कहां थे, अब क्यों आए हैं?”

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए विधायक के प्रति भीड़ में से कुछ लोग अपना गुस्सा जाहिर करने लगे। स्थिति तब बिगड़ गई जब विधायक के समर्थकों ने प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति को चुप कराने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई और कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा।
Also Read: Bihar News: बिहार NDA में फंसा सीटों का पेंच? कुशवाहा के पोस्ट से खलबली
बताया गया कि विधायक पक्ष ने मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घटना का वीडियो बनाए जाने पर आपत्ति जताई और वीडियो रोकने की कोशिश की। आपको बता दें कि इससे पहले भी गायघाट विधायक निरंजन राय को कई बार विरोध का सामना करना पड़ा है, जिसका वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।





