Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भोजपुर की चुनावी रैली में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, महागठबंधन पर बोला करारा हमला

On: November 2, 2025 6:33 PM
Follow Us:
PM Modi Rally in Bihar: भोजपुर की चुनावी रैली में गरजे प्रधानमंत्री मोदी
---Advertisement---

PM Modi Rally in Bihar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भोजपुर जिले में आयोजित चुनावी जनसभा में महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है, जबकि विपक्ष जाति और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझा हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह चुनाव NDA के सुशासन और RJD के जंगलराज के बीच की लड़ाई है।” उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेला, वे अब फिर से सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं।

सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने RJD पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “कनपट्टी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया गया है।” उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री ने महागठबंधन के युवराज पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकालने वाले लोग देश की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं, लेकिन NDA की सरकार भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए हर कदम पर प्रतिबद्ध है।”

Also Read: पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

सभा में उमड़ी भीड़ ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा मैदान गूंजा दिया। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे विकास, स्थिरता और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए NDA को एक बार फिर प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment