Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

PM Modi का RJD पर बड़ा हमला, कहा- “कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर तेजस्वी को CM फेस बनवाया”  

On: November 2, 2025 9:22 PM
Follow Us:
बिहार चुनाव: PM Modi का RJD पर बड़ा हमला, कहा- "कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर तेजस्वी को CM फेस बनवाया"  
---Advertisement---

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले PM Modi ने आज आरा (भोजपुर) में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ‘इंडिया’ गठबंधन (महागठबंधन) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री मोदी ने RJD और कांग्रेस के बीच चल रही आंतरिक खींचतान पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा जबरदस्ती बनाया गया है।

add

कनपटी पर कट्टा रखकर CM पद की चोरी- PM Modi

PM Modi ने रैली में कहा, “मैं आपको एक अंदर की बात बताता हूं। कांग्रेस पार्टी कभी नहीं चाहती थी कि RJD का कोई नेता मुख्यमंत्री का चेहरा बने। लेकिन RJD वालों ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा (देशी पिस्तौल) रखकर अपने नेता को सीएम फेस घोषित करवाया।”उन्होंने इसे “गुंडागर्दी का खेल” और “सीएम पद की चोरी” करार दिया। पीएम ने दावा किया कि नामांकन वापसी से एक दिन पहले बंद कमरे में यह सब जबरन तय करवाया गया।

चुनाव के बाद एक-दूसरे का सिर फोड़ेंगे- PM Modi

प्रधानमंत्री ने महागठबंधन में फूट का दावा करते हुए कहा कि दोनों दलों (RJD और कांग्रेस) में भयंकर झगड़ा है और घोषणापत्र बनाने में भी कांग्रेस की एक नहीं चली। उन्होंने कहा, “चुनाव से पहले ही इतनी नफरत है, रिजल्ट के बाद ये लोग एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे। ऐसे लोग बिहार का भला कभी नहीं कर सकते।”

PM Modi ने ‘जंगलराज’ पर RJD को घेरा

प्रधानमंत्री मोदी ने RJD के पुराने शासनकाल की याद दिलाते हुए ‘जंगलराज’ का मुद्दा उठाया। उन्होंने RJD की नई परिभाषा देते हुए कहा कि “RJD यानी – कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन।” उन्होंने आरा की जनता से कहा कि एनडीए का ‘सुशासन’ है और दूसरी तरफ ‘जंगलराज’ का कुशासन, जिसने बिहार को खोखला कर दिया था। पीएम के इस बयान ने बिहार की चुनावी राजनीति को और गरमा दिया है।

Also Read: Sankalp Patra: NDA का दरभंगा में ‘मिथिला मेगा टेक्सटाइल पार्क’ और भागलपुर में सिल्क हब का वादा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment