Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व, 4–5 नवंबर को दो दिवसीय भव्य आयोजन

धनबाद में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व
---Advertisement---

Dhanbad News: सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धनबाद में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 4 और 5 नवंबर को बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा परिसर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आयोजन की सभी तैयारियाँ गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में स्वर्ण मंदिर, अमृतसर के हजूरी रागी जत्था भाई अरविंदर सिंह धामी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के प्रोफेसर अमरजीत सिंह विशेष रूप से भाग लेंगे।

4 नवंबर (मंगलवार) को सुबह 11 बजे गुरुद्वारा कोइरीबांध, झरिया से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह शोभायात्रा बाटा मोड़, देशबंधु टॉकीज, बस्ताकोला, धनसार, जोड़ाफाटक और पुराना बाजार होते हुए बैंक मोड़ बड़े गुरुद्वारा तक पहुँचेगी। शाम 7 बजे इसका समापन होगा। फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान रहेंगे। शोभायात्रा में पाँच प्यारे, निशान साहिब, शबद जत्था, निरवैर गतका खालसा ग्रुप (जामाडोबा), घोड़े, बैंड, NCC कैडेट, स्कूल के छात्र और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

Also Read: सड़क निर्माण में बाधा को लेकर एनएच 114A फोरलेन में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया

5 नवंबर (बुधवार) को मुख्य कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बड़े गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होगा। रागी जत्थों द्वारा कीर्तन और कथा से संगत को निहाल किया जाएगा। गुरु का अटूट लंगर पूरे दिन चलता रहेगा।
शाम 7 बजे से 10 बजे तक संध्या कार्यक्रम होगा, जिसके बाद आतिशबाजी और लंगर वितरण के साथ आयोजन संपन्न होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment