Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Pahalgam Terror Attack: हमले पर खुशी जाहिर करने वाले एक युवक को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया

हमले पर खुशी जाहिर करने वाले एक युवक को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया
---Advertisement---

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद झारखंड के बोकारो जिले में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर जश्न मनाने और पाकिस्तान व आतंकी संगठनों के समर्थन में पोस्ट करने का मामला सामने आया है। बालीडीह थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर मखदुमपुर निवासी मोहम्मद नौशाद को पुलिस ने बुधवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिसमें उसने लिखा— “थैंक यू पाकिस्तान, थैंक यू लश्कर-ए-तैयबा, मे अल्लाह ब्लेस यू ऑलवेज, आमीन आमीन… हम और खुश होंगे अगर आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल और मीडिया को निशाना बनाया जाए।“ यह पोस्ट उर्दू और अंग्रेजी में बनाई गई थी।

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

पुलिस ने इस ट्वीट को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों तथा अन्य संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी हालत में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Leave a Comment