Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Ghatshila Bypoll: मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 73.88% वोटिंग दर्ज; पैसे बांटने की अफवाह निकली बेबुनियाद

On: November 13, 2025 11:55 AM
Follow Us:
Ghatshila Bypoll: मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 73.88% वोटिंग दर्ज; पैसे बांटने की अफवाह निकली बेबुनियाद
---Advertisement---

Ghatshila Bypoll: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक 73.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद, राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) रवि कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।

Ghatshila Bypoll: शांतिपूर्ण रहा मतदान, 4 मामले दर्ज

सीईओ रवि कुमार ने बताया कि घाटशिला उपचुनाव के लिए बनाए गए सभी 300 पोलिंग बूथों पर बिना किसी बड़ी या अप्रिय घटना के मतदान संपन्न हुआ। उन्होंने कहा, “पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।”हालांकि उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मतदान के दौरान अब तक कुल 4 छोटे-मोटे मामले दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच संबंधित थानों द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां आज रात तक लौट आएंगी, जबकि 3 दूरस्थ टीमें कल तक वापस लौटेंगी।

Ghatshila Bypoll: महिला मतदाताओं की उल्लेखनीय भागीदारी

रवि कुमार ने बताया कि इस उपचुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत की स्पष्ट जानकारी स्क्रूटिनी (जांच) के बाद ही दी जा सकेगी। गौरतलब है कि इस बार का मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में थोड़ा कम रहा। पिछले विधानसभा चुनाव (2019) में घाटशिला सीट पर 76.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि इस बार यह 73.88 प्रतिशत रहा।

Ghatshila Bypoll: पैसे बांटने की शिकायत पर CEO का जवाब

पैसे बांटने की अफवाहों और शिकायतों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आयोग को इस तरह की सूचना रात में मिली थी। उन्होंने कहा “हमें जैसे ही सूचना मिली, उसका तुरंत वेरिफिकेशन (सत्यापन) कराया गया। दिए गए नंबरों के जरिए ट्रैकिंग भी की गई, लेकिन कोई ठोस सबूत या तथ्य नहीं मिला।” उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग हर शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म ‘बकलोल्स’ का धमाकेदार टीज़र गाज़ीपुर लिटरेचर फेस्टिवल में लॉन्च

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment