Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand News: इरफान अंसारी का तीखा हमला- प्रधानमंत्री विदेश गए, घटना घटी

इरफान अंसारी का तीखा हमला- प्रधानमंत्री विदेश गए, घटना घटी
---Advertisement---

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश की केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को कटघरे में खड़ा किया है। अंसारी ने कहा कि जब यह हमला हुआ, तब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि “जब भी प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं, ऐसी घटनाएं होती हैं” |

इस घटना के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार: इरफान अंसारी

अंसारी ने रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही-
“जिसने मारा उसका कोई धर्म नहीं, कोई जाति नहीं। लेकिन भाजपा इस मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम मुद्दे में बदल रही है। जबकि ऐसी घटनाओं के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।”

इरफान अंसारी ने आगे कहा,
“वहाँ का माहौल बहुत अच्छा था। कश्मीर के स्थानीय लोग रोज़ी-रोटी कमा रहे थे और पर्यटन वापस लौट रहा था। छह साल बाद पहलगाम जैसे क्षेत्रों में पर्यटक आने लगे। इस हमले से वहां के लोगों के जीवन को बड़ा झटका लगा है।”

इरफान अंसारी ने भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए और कड़े ट्वीट किए।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही इरफान अंसारी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा:
“पूरा देश दुखी है और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से बदला लेने की मांग कर रहा है। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकवादी मानवता पर कलंक हैं और उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन यह सवाल जरूर पूछा जाएगा कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

उन्होंने विपक्ष के साथ खड़े होने की भी बात कही।

इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया कि विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन केवल निंदा करना अब पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि देश की सेना को बदला लेने के आदेश दिए जाने चाहिए, तभी पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुनिया को चेतावनी दी है, वहीं विपक्षी नेता अब सरकार से सीधे सवाल पूछ रहे हैं। इरफान अंसारी के बयान से यह बहस और तेज हो गई है कि आतंकवाद के लिए कौन जिम्मेदार है और इससे निपटने में कितनी जवाबदेही है।

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment