Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी PM समेत जुटेंगे NDA के दिग्गज, गांधी मैदान 4 दिन बंद

Bihar News: भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी PM समेत जुटेंगे NDA के दिग्गज, गांधी मैदान 4 दिन बंद
---Advertisement---

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन का फार्मूला तय करने के लिए जहां एनडीए नेताओं की बैठकों का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी जोरों पर हैं। समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी है, जिसे देखते हुए गांधी मैदान को 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह शपथ ग्रहण एनडीए के शक्ति प्रदर्शन का एक बड़ा मौका होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

Bihar News: 17 से 20 नवंबर तक ‘नो-एंट्री’

प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था का हवाला देते हुए पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस दौरान, सुबह-शाम टहलने वाले लोगों, दुकानदारों और आसपास के रहने वालों को भी मैदान के अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। पटना के डीएम और एसएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे इन दिनों गांधी मैदान के आसपास जाने से बचें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Bihar News: 20 नवंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण!

हालांकि नई सरकार के शपथ ग्रहण की आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन 17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान की बंदी से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि समारोह 20 नवंबर को आयोजित किया जा सकता है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए के घटक दलों के नेताओं की लगातार बैठकें चल रही हैं, जिनमें नई सरकार के स्वरूप और फार्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

NDA का ‘शक्ति प्रदर्शन’

यह शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एनडीए के शक्ति प्रदर्शन का भी एक बड़ा आयोजन होगा।

  • वीवीआईपी आगमन: समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की प्रबल संभावना है।

  • जुटेंगे दिग्गज: भाजपा और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-Sसाथ गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

  • भव्य तैयारी: गांधी मैदान में टेंट, भव्य मंच, गेट और बैरिकेडिंग का काम तेजी से चल रहा है। वीवीआईपी आगमन, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और मीडिया कवरेज के लिए अलग से विस्तृत योजना तैयार की जा रही है।

 

यह भी पढ़े: छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को मिली हार, 35 साल की छोटी कुमारी ने पटखनी दी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment