Deoghar News: आज योग गुरु रामदेव जी महाराज देवघर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद वे प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल हुए।

रामदेव जी ने बताया कि देवघर के बैद्यनाथ धाम में आने वाला हर व्यक्ति शिव संकल्प लेता है और उसे शिव सिद्धि प्राप्त होती है। यह स्थल संकल्प सिद्ध का धाम है, जहां केवल दर्शन और पूजा से ही कल्याण की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि वे जब भी अवसर मिलता है, देवघर आते रहते हैं क्योंकि यह धर्म और संस्कृति को जोड़ने का विशेष स्थान है।
योग गुरु रामदेव ने बताया कि देवघर में शिव और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थल न केवल आध्यात्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Also Read: 69वीं राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा की दो बेटियाँ चयनित
इस अवसर पर उन्होंने भक्तों और स्थानीय लोगों से मिलकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद रामदेव जी देवघर एयरपोर्ट से रवाना हुए।





