Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड: हेमंत सरकार का ‘स्कॉलरशिप गिफ्ट’, जनरल कैटेगरी के छात्रों की बल्ले-बल्ले; 3 गुना तक बढ़ेगी राशि

झारखंड: हेमंत सरकार का 'स्कॉलरशिप गिफ्ट', जनरल कैटेगरी के छात्रों की बल्ले-बल्ले; 3 गुना तक बढ़ेगी राशि
---Advertisement---

रांची | झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य के सामान्य वर्ग (General Category) के छात्रों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार ने 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में भारी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मंजूरी दे दी है। अब सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

3 गुना तक बढ़ी राशि: जानिए किसे, कितना मिलेगा

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 58 हजार छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रस्ताव के मुताबिक, बढ़ोत्तरी कुछ इस प्रकार होगी:

सोमवार को कैबिनेट में लग सकती है मुहर

शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय मंत्री के तौर पर पहले ही स्वीकृति दे दी है। अब सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा, जहां इसे हरी झंडी मिलना लगभग तय माना जा रहा है। सरकार के इस कदम का उद्देश्य सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई में मदद करना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है।

यह भी पढे: CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ED मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment