Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रिम्स की जमीन पर बने अवैध अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच बाबूलाल मरांडी ने अफसरों पर कार्रवाई की मांग की

रिम्स की जमीन पर बने अवैध अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर
---Advertisement---

Ranchi News: रांची के रिम्स के अधीन जमीन पर बने अवैध अपार्टमेंट को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों का विरोध लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें पहले समुचित सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई।

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी हस्तक्षेप करते हुए अवैध निर्माण में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हुआ है तो इसके लिए सिर्फ बिल्डर ही नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Also Read: जमशेदपुर में निकाय चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज, मानगो मेयर पद के लिए जितेंद्र सिंह की दावेदारी से कांग्रेस में हलचल

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment