Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में निकाय चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज, मानगो मेयर पद के लिए जितेंद्र सिंह की दावेदारी से कांग्रेस में हलचल

जमशेदपुर में निकाय चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज
---Advertisement---

Jamshedpur News: जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि फरवरी–मार्च में चुनाव की घोषणा हो सकती है।

इस बीच संभावित प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है। मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से पिछला चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

जितेंद्र सिंह की एंट्री को अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी को मेयर चुनाव लड़ाने का ऐलान कर दिया है। दोनों ही नेता कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, ऐसे में पार्टी के भीतर संभावित सियासी टकराव की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Also Read: आठ सूत्री मांगों को लेकर उप श्रमायुक्त के दरवाजे पर यूनियन

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद जितेंद्र सिंह ने दोबारा कांग्रेस में वापसी की थी। अब उनकी मेयर पद की दावेदारी से यह सवाल उठने लगे हैं कि पार्टी इस अंदरूनी सियासी चुनौती से कैसे निपटेगी।नगर निकाय चुनाव पार्टी आधारित होंगे या नहीं, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन जमशेदपुर की राजनीति में माहौल गर्म हो चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment