Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बरही में 11 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

On: December 18, 2025 3:23 PM
Follow Us:
बरही में 11 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

Hazaribagh News: बरही थाना क्षेत्र के हरिनगर मोहल्ले में 11 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला, जिसके दबाव में पुलिस हरकत में आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चा अपने घर के बगल में अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी आलोक गुप्ता (30 वर्ष) वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर बच्चे के साथ गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते आरोपी ने बच्चे को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और किसी तरह अपने बेटे को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी।

Also Read: नेशनल हेराल्ड मामले में राहत के बाद भी सड़कों पर सियासत

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरही थाना में कांड संख्या 468/25 दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए गुरुवार को हजारीबाग रोड एनएच-33 स्थित युवराज होटल के पास से आरोपी आलोक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

बरही पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चों के खिलाफ हिंसा के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment