Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jehanabad News: जहानाबाद कनौदी ओवरब्रिज पर 529 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

जहानाबाद कनौदी ओवरब्रिज पर 529 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
---Advertisement---

Jehanabad News: जहानाबाद कड़ौना थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कनौदी ओवरब्रिज पर एक पिकअप वाहन से 529 लीटर विदेशी शराब बरामद की. यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मिली, जिसमें झारखंड से बिहार में शराब की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना मिली थी.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कोडरमा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी को रोका. वाहन की सघन तलाशी लेने पर उसमें विशेष रूप से छिपाकर रखी गयी शराब की कई कार्टन बरामद हुईं. पकड़ी गई शराब की कुल मात्रा 529 लीटर पाई गई, जो बिहार में लागू उत्पाद एवं शराब निषेध अधिनियम का सीधा उल्लंघन है।

पुलिस ने मौके से पिकअप चालक समस्तीपुर निवासी अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह शराब कोडरमा से लोड कर मुजफ्फरपुर ले जा रहा था. शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है.

अब कडुना थाना पुलिस और उत्पाद विभाग इस गिरोह की पूरी चेन की पहचान करने में जुटी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध खेप का मुख्य आपूर्तिकर्ता और गंतव्य डीलर कौन था।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और इसके बावजूद राज्य में शराब तस्करी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं. हालांकि प्रशासन लगातार छापेमारी कर अवैध कारोबारियों पर नकेल कस रही है. अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि ऐसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: Siwan में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु ने लिया भाग

इस कार्रवाई से ना सिर्फ जहानाबाद जिला प्रशासन की तत्परता साबित हुई है, बल्कि शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ा संदेश भी गया है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस नेटवर्क का पूरी तरह पर्दाफाश हो जाएगा और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment