Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Gopalganj News: गोपालगंज में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक मासूम बच्चे की ले ली जान

गोपालगंज में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक मासूम बच्चे की ले ली जान
---Advertisement---

Gopalganj News: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई में तीन साल के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान सिसई टोला चौधरी छापर गांव निवासी मो. कादिर अंसारी के छोटे पुत्र मो. कैफ के रूप में.

जानकारी के अनुसार मो. कैश को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। उसकी मां शकीला खातून उसे इलाज के लिए सिसई बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक शत्रुघ्न राम के क्लिनिक में ले गयी. इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को दो इंजेक्शन लगाए. घर लौटने के कुछ देर बाद ही बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा और उसका शरीर नीला पड़ गया. परिजन उसे इलाज के लिए आनन-फानन में भोरे डॉ. संदीप गुप्ता के पास ले आये. जहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण. अस्पताल स्टाफ द्वारा उसे वापस भेज दिया गया. हालांकि, जब तक परिजन दूसरे अस्पताल पहुंच पाते, मासूम बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

गोपालगंज में मासूम की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव को भोरे-भिंगारी मुख्य मार्ग पर रखकर घंटों जाम कर दिया और आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही भोरे पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया. साथ ही आरोपी डॉक्टर शत्रुघ्न राम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. लेकिन परिजनों द्वारा थाने में लिखित शिकायत नहीं देने पर पुलिस ने देर रात पीआर बांड जारी कर दिया.

इस मामले में भोरे के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिशु कुमार ने बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही ग्रामीण चिकित्सक पर कार्रवाई की जायेगी. अवैध रूप से चला रहे इस डॉक्टर का क्लिनिक सील कर दिया जायेगा. मैं आम लोगों से भी अपील करूंगा कि वे नीम-हकीमों के चक्कर में न पड़ें।

Also Read: डोमिसाइल नीति लागू करने का फैसला छात्रों की जीत: शिक्षक बहाली में नीतीश सरकार को मिली सफलता, Khan Sir ने की एक और मांग

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment