Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Siwan के लकड़ी नवीगंज प्रखंड में बदहाल सड़क पर प्रशासन सख्त, चिमनी मालिक को चेतावनी

प्रशासन
---Advertisement---

Siwan News:  लकड़ी नवीगंज प्रखंड के जानकीनगर, बाजितपुर, कन्हौली सहित 5 से 7 गांवों को जोड़ने वाली मदारपुर बाजार की मुख्य सड़क की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों की लगातार शिकायतों पर अब प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। हल्की बारिश में भी यह सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर जाती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क मदारपुर चिमनी के रास्ते नहर तक जाती है, लेकिन साहेब मियां चिमनी के पास कीचड़ और गड्ढों के कारण यह पूरी तरह से जाम हो जाती है। छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और आम राहगीरों के फिसलकर घायल होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें हाथ टूटने और गंभीर चोटें लगने के भी मामले शामिल हैं।

लगातार आवाज़ उठाने के बाद यह मामला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रितु सिंहा तक पहुंचा, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी कुमारी नेहा को मौके पर जांच के आदेश दिए। अंचलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सड़क का औचक निरीक्षण किया और चिमनी मालिक साहेब हुसैन के मैनेजर से मुलाकात कर तीन दिनों के भीतर सड़क की सफाई और मरम्मत का निर्देश दिया।

Also Read: Siwan के लकड़ी नवीगंज प्रखंड में बदहाल सड़क पर प्रशासन सख्त, चिमनी मालिक को चेतावनी

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर समय सीमा में काम नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंचलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि चिमनी के ट्रैक्टरों द्वारा अधिक भार ले जाने से सड़क की स्थिति खराब हुई है, जो नियमों के खिलाफ है।

उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी, “यदि भविष्य में इस सड़क पर किसी छात्र, छात्रा या राहगीर को चोट पहुंची तो इसके लिए चिमनी मालिक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।”

जिला परिषद सदस्य रमेश सिंह ने भी मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क 2019 से पहले बनी थी और तब से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) 2025 में इसके तहत सड़क का पुनर्निर्माण संभव हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस तत्परता का स्वागत किया है और आशा जताई है कि जल्द ही सड़क की स्थिति सुधरेगी, जिससे आवाजाही आसान होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment