Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: ‘उम्मीद से बेहतर’, NDA की जीत पर बोले नीतीश के बेटे निशांत, ‘जनता ने 20 साल के काम का इनाम दिया’

Bihar: 'उम्मीद से बेहतर', NDA की जीत पर बोले नीतीश के बेटे निशांत, 'जनता ने 20 साल के काम का इनाम दिया'
---Advertisement---

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिली प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों ने विकास के नाम पर वोट किया है और यह नतीजे “उम्मीद से कहीं बेहतर” रहे हैं।

नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे- नीतीश कुमार

एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए निशांत कुमार ने कहा, “मैं बिहार की जनता का NDA को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। हमारी सरकार बनने वाली है। जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद। “उन्होंने आगे कहा, “हमें उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे। इसका सारा श्रेय जनता को जाता है। लोगों ने उनके (नीतीश कुमार) 20 साल के काम का इनाम दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे पिता इस भरोसे को कायम रखेंगे और विकास की प्रक्रिया को जारी रखेंगे।”

Bihar News: एनडीए को 202 सीटों का प्रचंड बहुमत

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर बंपर जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया।

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 20 नवंबर से पहले 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

जीत के बाद एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं ने नीतीश कुमार को बधाई देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की।

कुशवाहा ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर आदरणीय नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी।” उन्होंने आने वाले दिनों में बिहार के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़े: छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को मिली हार, 35 साल की छोटी कुमारी ने पटखनी दी

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment