Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार में डबल मर्डर: सैकड़ों लोगों के सामने दो सगे भाइयों को भून डाला

बिहार में डबल मर्डर: सैकड़ों लोगों के सामने दो सगे भाइयों को भून डाला
---Advertisement---

बिहार में 22 फरवरी की रात डबल मर्डर की एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है। सैकड़ों लोगों के सामने दो सगे भाइयों को भून डालने की घटना सामने आई है। यह घटना पटना के गोपालपुर थाना इलाके के शाहपुर गांव की बताई जा रही है। गांव में रिसेप्शन पार्टी के दौरान मेहमान खाना खा रहे थे। तभी अचानक करीब एक दर्जन बदमाश रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे और दो भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद वे आराम से मौके से फरार हो गए। रिसेप्शन पार्टी में मौजूद लोगों के अनुसार करीब 25 राउंड गोलियां चलीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से रिसेप्शन में भगदड़ मच गई। लोग खाना छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।

मारे गए भाइयों की पहचान मनीष राय (25 वर्ष) और रंजीत राय (20 वर्ष) के रूप में हुई है। फायरिंग के बाद दोनों भाइयों को एनएमसीएच भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष और रंजीत की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस के प्रति भी परिजनों में आक्रोश है।

परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। उनका आरोप है कि उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मृतक मनीष कुमार एवं रंजीत कुमार के पिता राज किशोर ने बताया कि शाहपुर गांव में उनकी 6 एकड़ 56 डिसमिल जमीन है। इस जमीन को लेकर पिछले 40 वर्षों से न्यायालय में विवाद चल रहा था। लेकिन 4  महीने पहले ही कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया। इस फैसले के बाद उनके गोतिया (परिवार के अन्य सदस्य) उन्हें लगातार धमकी दे रहे थे।

सिटी एसपी ने कहा कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़ें- ट्रंप की चेतावनी, ईरान पर सीमित सैन्य कार्रवाई पर विचार, किसी भी वक्त हमला संभव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment