Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Gopalganj: पैसे के लेनदेन की ऑडियो वायरल होने पर हथुआ थाने के दरोगा सस्पेंड

ऑडियो वायरल
---Advertisement---

Gopalganj News: जिले के हथुआ थाना में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (SI) को मोबाइल पर पैसों की लेनदेन की बातचीत करना भारी पड़ गया। थाने से जुड़े एक व्यक्ति ने बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अवधेश दीक्षित ने आरोपी दरोगा राधिका रमण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला?
तीन दिन पहले हथुआ शहर के एक व्यवसायी ने केस डायरी में मदद के लिए थाने के एक प्राइवेट चालक को ₹4000 दिए थे। इसके बावजूद दरोगा की ओर से और पैसों की मांग की जा रही थी, जिससे व्यवसायी का काम लंबित रह गया। परेशान व्यवसायी थाने पहुंचा और SI राधिका रमण से मुलाकात की। दरोगा ने साफ इंकार किया कि उसे कोई पैसा नहीं मिला है।

इसके बाद व्यवसायी ने दोबारा थाने के प्राइवेट चालक से फोन पर बात की। उसी समय थाने से जुड़े एक दलाल ने दरोगा को कॉल पर जोड़ते हुए ₹4000 की बात दोहराई और बातचीत को रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।

Also Read: पैसे के लेनदेन की ऑडियो वायरल होने पर हथुआ थाने के दरोगा सस्पेंड

एसपी ने की तत्काल कार्रवाई
ऑडियो वायरल होते ही एसपी अवधेश दीक्षित ने बिना देर किए पूरे मामले का संज्ञान लिया और दरोगा राधिका रमण को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment